जबलपुर। शिक्षक कांग्रेस के संस्थापक पूर्व सांसद
रामेश्वर नीखरा के जन्म दिन के अवसर पर जिले के 91 सेवानिवृत्त विद्वान
शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीखरा ने संगठन द्वारा शिक्षकों
की दो वर्ष की सेवा वृद्धि केन्द्रीय वेतनमान क्रमोन्नति सहित अनेक
उपलब्धियों की चर्चा करते हुए वर्तमान में शैक्षिक गुणवत्ता के हृास एवं
शिक्षकों के सम्मान में सरकारी तंत्र द्वारा प्रहार
किये जाने पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने आव्हान किया कि निजीकरण के विरोध में संघर्ष के लिए तैयार रहें। समारोह के प्रथम चरण में डॉ. गार्गीशरण मिश्र मदन तिवारी, राम नरेश त्रिपाठी, निर्मल अग्रवाल, राजेन्द्र कांत राय, विधायक नीलेश अवस्थी, सार्थक सेठी, विश्वदीप पटैरिया सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने नीखरा का अभिनंदन भेंट कर सम्मान किया। संचालन नवनीत चतुर्वेदी एवं आभार प्रदर्शन हरि प्रसन्न त्रिपाठी एवं विनोद तिवारी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें