Recent

Govt Jobs : Opening

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण को उठी आवाज : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates

जागरण संवाददाता, धनबाद : उप विकास आयुक्त धनबाद एके सिंह ने अराजपत्रित कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों को उचित प्लेटफार्म पर रखने की सलाह की है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करने के साथ-साथ जनता की सेवा के प्रति भी तत्पर रहें।

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ धनबाद जिला कमेटी की रविवार को न्यू टाउन हाल में चतुर्थ सम्मेलन आयोजित की गई। डीडीसी मुख्य अतिथि थे। उद्घाटन करते हुए महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय समस्याओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा, सातवां वेतन आयोग को नियमित, संविदा, मानदेय एवं दैनिक मजदूरी पर कार्य करने वाले कर्मियों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जा चुका है। संविदा, मानदेय एवं दैनिक मजदूरों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से की गई है। सिंह ने आंगनबाड़ी, चिकित्साकर्मी, कार्य विभाग के कर्मी, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, अनुसेवक, समाहरणालय के सहायकों, उत्पाद विभाग कर्मी आदि के संबंध में सरकार के साथ वार्ता संपन्न समझौता एवं वार्ता के आलोक में आदेश अविलंब निकालने की मांग की। वक्ता में गिरिश नंदन कुमार, उमेश पांडेय, रामजी सिंह, अनिल वात्सायायन, सिद्धेश्वर सिंह, उमाशंकर द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, काशीनाथ साह, अशोक नयन, अमर किशोर प्रसाद आदि शामिल थे। इस मौके पर महासंघ की जिला कमेटी गठित की गई। कमेटी निम्न है। मुख्य संरक्षक-दिलीप कुमार साह। अध्यक्ष-रामरूप। उपाध्यक्ष-विनोद कुमार सिन्हा, मनोज प्रसाद, राजकुमार पोद्दार, भूवन पंडित, सुकदेव प्रसार मरांडी, मनिषा तालुकदार, देवकुमार प्रसाद, सपन कुमार चौबे, जयराम सिंह, सुखदेव गोप, कृष्ण कुमार पासवान। जिला मंत्री-अंजार अहमद मल्लिक। संयुक्त मंत्री-नंदलाल गोप, योग हेम्ब्रम, अमित कुमार, नरेश कुमार राय, रामविलास पासवान, नीलू कुमारी, ललित प्रसाद, अमूल्य नापित, अरुण धारी, राजीव रंजन सिंह। कोषाध्यक्ष-दुर्गा प्रसाद सिंह। संघर्ष अध्यक्ष-सरयुग मंडल। संघर्ष मंत्री-आलोक कुमार श्रीवास्तव। संघर्ष उप मंत्री-सौमित्र मंडल, अशोक कुमार तिवारी, निसार अहमद, दिलीप मिस्त्री, नन्दलाल चौहान। संघर्ष उपाध्यक्ष-सपन कुमार तिवारी, आशा चौबे, राजीव कुमार यादव।

कोई टिप्पणी नहीं:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Big Breaking