श्रीगंगानगर सेना की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बुधवार सुबह तीन बजे शुरू कर दी गई। महाराजा गंगासिंह राजकीय खेल मैदान में पहले दिन शिक्षक हवलदार पद के लिए प्रदेशभर के आए करीब दो हजार आवेदकों ने सोलह सौ मीटर की दौड़ में भाग लिया। दौड़ की प्रक्रिया सुबह आठ बजे पूरी कर ली गई।
इसके बाद सफल रहे युवकों से अन्य शारीरिक योग्यताओं की परीक्षा करवाने का काम शुरू किया गया। भर्ती के दौरान कर्नल अजय कपिल सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद थे। गुरुवार को बीकानेर जिले के युवकों की खुली भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए दस टोकन काउंटर बनाए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानियां और व्यवस्थाएं की गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें