Recent

Breaking News

Govt Jobs : Opening

अभी तक चस्पा नहीं हुई शिक्षक तबादला सूची

जयपुर . तबादलों की अंतिम तारीख मंगलवार को पूरी हो जाने के बाद भी शिक्षकों की बैचेनी कम नहीं हुई है। तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षक कभी शिक्षा संकुल तो कभी पाठ्यपुस्तक मंडल में तबादला सूची देखने के लिए चक्कर काटते नजर आए। सूत्रों की मानें तो माध्यमिक शिक्षा विभाग के 8000 शिक्षकों के तबादले तो अंतिम तारीख को कर दिए गए, लेकिन उनकी सूची कही भी ना तो चस्पा की गई है और ना ही ऑनलाइन सूची जारी की गई है।
तबादला सूची देखने को लेकर शिक्षक कशमकश में हैं। तबादला सूची का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार आज शाम तक खत्म होने के आसार हैं। - 

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Big Breaking