Recent

Breaking News

Govt Jobs : Opening

निगम में भर्ती नए शिक्षकों की डिग्री की जांच शुरू : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : तीनों नगर निगमों में नए नियुक्त हुए शिक्षकों के दस्तावेजों के फर्जी होने की संभावना को देखते हुए इनकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान अधिकारियों को संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिन पर ऑब्जेक्शन लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, डिग्रियों में पास करने वाले का नाम तो है, लेकिन उनके सर्टिफिकेट पर अनुक्रमांक यानी रजिस्ट्रेशन नंबर नदारद है। इस तरह के दस्तावेज उत्तरी नगर निगम में ज्यादा मिले हैं। वहीं कुछ दस्तावेज पूर्वी और दक्षिणी निगम को भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नगर निगम में करीब 8 शिक्षक शक के दायरे में हैं।
उत्तरी नगर निगम के मेयर रविंद्र गुप्ता ने माना है कि इस तरह के कुछ मामले उनके संज्ञान में आए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। निगमायुक्त को आदेश दे दिए गए कि नए भर्ती सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की ठीक से जाच करें ताकि किसी तरह के आरोपों से बचा जा सके।

गौरतलब है कि तीनों नगर निगम के स्कूलों में पिछले दिनों करीब 3200 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से मध्य प्रदेश से डिग्री लाने वाले करीब 1100 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इनका चयन दिल्ली सबॉर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद किया है। सूत्रों के मुताबिक, एमसीडी अधिकारी मध्य प्रदेश से डिग्री लेकर आ रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जाच में ज्यादा सख्ती बरती रही है। क्योंकि यहीं से आए शिक्षक ज्यादा शक के दायरे में है। वहीं इसके पीछे व्यापम घोटाले पर चल रही जांच को देखते हुए भी सख्ती बरती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Big Breaking