Recent

Breaking News

Govt Jobs : Opening

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव से पहले दो फाड़ : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates

जागरण संवाददाता, देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ से निष्कासित एक महिला शिक्षक को प्रातीय महामंत्री बनाए जाने पर राजकीय शिक्षक संघ दो फाड़ नजर आ रहा है। एक गुट ने महामंत्री पद पर हुए इस मनोनयन का विरोध किया है। यह गुट चुनाव होने तक यथास्थिति बनाए रखते हुए सरदार सिंह चौहान को ही इस पद पर बनाए रखने के पक्ष में है। जबकि, दूसरा गुट रिटायरमेंट के बावजूद पद पर जमे चौहान को बाहर करना चाहता है। इसको लेकर दोनों गुटों में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
राजकीय शिक्षक संघ में लंबे समय से प्रातीय महामंत्री पद को लेकर विवाद चल रहा है। महामंत्री सरदार सिंह चौहान सेवानिवृत्त हो चुके हैं। संघ के संविधान के मुताबिक वे पदाधिकारी तो दूर सदस्य तक नहीं रह सकते। लेकिन, वे अभी तक इस पद पर बने हुए थे। ऐसे में उनकी विदाई के बाद संयुक्त मंत्री को महामंत्री मनोनीत कर दिया गया। प्रातीय अध्यक्ष करनैल सिंह ने उनका मनोनयन किया। इसको लेकर सरदार सिंह चौहान गुट का पारा चढ़ गया। अपने नेता के बचाव में उतरे शिक्षक अब तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं।
इन शिक्षकों का आरोप है कि उक्त शिक्षिका ने 2012-13, 2013-14 और 2014-15 का वार्षिक सदस्यता शुल्क नहीं दिया। संघ के संविधान के अनुसार प्रति वर्ष सदस्यता शुल्क न देने वाला शिक्षक सदस्य नहीं रह सकता। ऐसे में वे संघ की पदाधिकारी कैसे हो सकती हैं। उनका यह भी आरोप है कि मई 2014 में उनको अनुशासनहीनता के आरोप में संघ से निष्कासित किया गया। उनकी बहाली के लिए लाया गया प्रस्ताव भी दो के मुकाबले पाच वोट से गिर गया था। ऐसे में संघ से निष्कासित शिक्षक को सीधे महामंत्री कैसे बनाया जा सकता है। उन्हें पहले उनकी सदस्यता संघ में बहाल की जानी चाहिए थी। यह भी आरोप है कि महिला संवर्ग में कार्यरत को सामान्य शाखा में कैसे लाया गया।
दूसरी ओर, प्रातीय अध्यक्ष करनैल सिंह अपने फैसले को सही करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षिका के संबंध में किया जा रहा दुष्प्रचार गलत है। उन्होंने बताया कि उनका निष्कासन पहले ही रद्द कर, उन्हें संघ में बहाल किया गया। उसके बाद ही उन्हें महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।
चुनाव है असली कारण
राजकीय शिक्षक संघ में चल रही उठा-पटक और आरोप-प्रत्यारोप के पीछे अगस्त अंत तक होने वाले चुनावों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। ठीक चुनाव से पहले सरदार सिंह चौहान को हटाकर नया प्रातीय महामंत्री बनाए जाने को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
21 को होगी बैठक
राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रातीय अध्यक्ष, प्रातीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत महामंत्री, गढ़वाल व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे। संघ के चुनाव अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Big Breaking