मधेपुरा। राज्य सरकार की ओर से नियोजित शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतनमान पर शिक्षक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिक्षकों के साथ यह धोखेबाजी की गई है। शिक्षक संघ राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन तेज करने की बात कही है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस पर कड़ा एतराज जताया है।
उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , छत्तीसगढ़ , झारखंड , नई दिल्ली , बिहार , मध्य प्रदेश , राजस्थान , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश राज्यों से शिक्षकों से संबंधित ख़बरें......
Important Posts / Latest Posts
Recent
Breaking News
- Jharkhand cabinet approves creation of 50,000 posts of assistant teachers
- उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 190 प्रकरणों में पाया फर्जी जाति प्रमाण पत्र : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates
- 154 शिक्षक पंचायत को पुनरीक्षित वेतनमान का मिला लाभ : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates
- शिक्षा के अधिकार कानून की हकीकत
- उद्योगों के विरोध के बाद अटक गई सीएसआर शिक्षकों की भर्ती : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates
Govt Jobs : Opening
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फर्जी डिग्री पर बहाल शिक्षिका ने दिया इस्तीफा
सारण। सारण जिले में फर्जी डिग्री पर बहाल नियोजित शिक्षकों का इस्तीफा देने का सिलसिला बुधवार को शुरू हो गया। पहला खाता सदर प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय मगाही डीह की शिक्षिका मंजू कुमारी ने इस्तीफा देकर खोला है। शिक्षिका मंजू कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह को आज ही अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद एचएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ललित नारायण रजक को शिक्षिका का इस्तीफा सौंप दिया। उल्लेखनीय हो कि मंजू कुमारी की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुयी थी।
फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच आसान नहीं
खगड़िया/परबत्ता: जिले में बीते कुछ सप्ताह से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में सभी नियोजन इकाइयों से प्रमाणपत्रों समेत सभी आवश्यक दास्तावेजों मेधा सूची की छायाप्रति की मांग की गयी है. इन दास्तावेजों को उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जांच करने वाली एजेंसी बिहार सरकार की निगरानी विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा. निगरानी विभाग के पदाधिकारी जिला मुख्यालय में कई बार बैठक कर प्रपत्र भी जारी कर चुके हैं. 21 बिंदुओं के इस प्रपत्र में सभी शिक्षकों का ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया था. उसे बढ़ाकर अब 29 बिंदुओं का प्रपत्र जारी किया गया है. नियोजन इकाइयों को इस प्रपत्र के अलावा सीडी में विवरण मांगा गया है.
बांका में और बढ़ेगी फर्जी शिक्षकों की तादात
बांका। बांका में फर्जी शिक्षकों की तादात छह सौ से बढ़कर अब हजार पार कर सकती है। इसके बावजूद फर्जी शिक्षकों का इस्तीफा अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने इसके लिए नौ जुलाई का डेटलाइन जारी कर रखा है। फर्जीवाड़ा का असली मामला अब पंचायत और प्रखंड शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन का काम शुरू होने पर सामने आ रहा है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो फर्जी प्रमाण पत्र का सत्यापन कर रही है। अब तक उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा का बहुत कम मामला सामने आने पर निगरानी टीम हताश हो गयी थी।
अमान्य सर्टिफिकेट पर शिक्षक कर रहे हैं नौकरी
सीतामढ़ी : हाइ कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार के स्तर से विज्ञापन निर्गत किये जाने के बावजूद अवैध रूप से नियोजित शिक्षक अब भी स्कूल में बने हुए हैं. डीइओ के बार-बार के पत्र के बावजूद संबंधित प्रखंड शिक्षकों का नियोजन रद्द करने से बीडीओ कतरा रहे हैं. वैसे, बीडीओ को हर हाल में अमान्य प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं के नियोजन को रद्द करना पड़ेगा.
नियोजित शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा चेक
जमुई। बुधवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन को लेकर बीडीओ मनोज मुर्मू को चेक सौंपा। इस मौके पर बीडीओ मनोज मुर्मू ने नियोजित शिक्षकों को सामाजिक कायरें में भागीदारी निभाने हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षकों का स्थान सबसे ऊपर है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज के अन्य लोगों के लिए दर्पण का काम किया है।
रविकात बने प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव
भोजपुर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमेहता के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविकात किशोर द्विवेदी बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पीरो प्रखंड सचिव बनाये गये हैं। संघ के प्रखंड अध्यक्ष कामता सिंह के अनुसार प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत श्री द्विवेदी के नाम का अनुमोदन जिला कमिटी से भी हो चुका है और उन्हें सचिव पद का कार्यभार सौंप दिया गया है। दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकवाटोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. अबरार खान को संघ का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Advertisement
Big Breaking
- शिक्षा के अधिकार कानून की हकीकत
- रांची जिले में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज, जिले में आए 13325 आवेदन
- Jharkhand cabinet approves creation of 50,000 posts of assistant teachers
- शिक्षक नेता सम्मेलन में भाग लेने तमिलनाडु रवाना
- उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 190 प्रकरणों में पाया फर्जी जाति प्रमाण पत्र : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates
- 154 शिक्षक पंचायत को पुनरीक्षित वेतनमान का मिला लाभ : शिक्षकों का ब्लॉग latest updates
- BPSC Head Teacher Recruitment 2022: Know exam pattern, syllabus, and complete details
- जशपुरनगर : प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का गणित किट पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
- अच्छे स्कूल के शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानितः राजकुमार
- शिक्षकों की तैनाती को लेकर ज्ञापन